Urjanchal Tiger
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Shilpa Shetty और राज कुंद्रा के खिलाफ ED की कार्रवाई, 97 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 18 Apr 2024, 02:26 PM IST | 1 min read
Shilpa Shetty और राज कुंद्रा के खिलाफ ED की कार्रवाई, 97 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
Share:
Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस Shilpa Shetty और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय की मुंबई शाखा ने पीएमएलए एक्ट के तहत फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की 97.79 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। ईडी सूत्रों के मुताबिक जब्त की गई संपत्ति में जुहू स्थित एक बंगला भी शामिल है, जो शिल्पा शेट्टी के नाम पर है। पुणे का एक बंगला भी शामिल है। इसके अलावा ईडी ने राज कुंद्रा के नाम पर कुछ शेयर भी अपने कब्जे में ले लिए हैं।

दरअसल, जांच एजेंसी ईडी ने महाराष्ट्र में दर्ज अलग-अलग एफआईआर के आधार पर पीएमएलए एक्ट के तहत जांच शुरू की थी। आरोप था कि मेसर्स वेरिएबल टेक प्राइवेट लिमिटेड, स्वर्गीय अमित भारद्वाज, अजय भारद्वाज, विवेक भारद्वाज, सिम्पी भारद्वाज, महेंद्र भारद्वाज और अन्य एमएलएम एजेंटों ने 2017 में झूठे वादों के आधार पर निवेशकों से लगभग 6,600 करोड़ रुपये के बिटकॉइन प्राप्त किए। बिटकॉइन्स के रूप में लोगों से बड़ा फंड लिया था और हर महीने 10 फीसदी वापस करने का वादा किया था और उन्होंने बिटकॉइन माइनिंग में निजी हितों के लिए उनका इस्तेमाल किया। यह एक तरह की पोंजी स्कीम थी।

ईडी का आरोप है कि इस घोटाले के मास्टरमाइंड से Shilpa Shetty के पति राज कुंद्रा को 285 बिटकॉइन मिले थे। अमित भारद्वाज ने निवेशकों को धोखा देकर ये बिटकॉइन हासिल किए और यूक्रेन में बिटकॉइन माइनिंग में निवेश किया। राज कुंद्रा ने इस घोटाले से प्रोसीड ऑफ क्राइम के 285 बिटकॉइन प्राप्त किए, जिनकी कीमत आज तक 150 करोड़ रुपये से अधिक है। इस मामले में ईडी ने छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

ये सभी अभी जेल में हैं

आपको बता दें कि पिछले साल सिम्पी भारद्वाज को 17 दिसंबर 2023 को, नितिन गौड़ को 29 दिसंबर 2023 को और अखिल महाजन को 16 जनवरी 2023 को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में मुख्य आरोपी अजय भारद्वाज और महेंद्र भारद्वाज अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जांच एजेंसी ईडी कर रही है। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय पहले ही 69 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति जब्त कर चुका है।

ये भी पढ़े – Voter ID कार्ड के बिना दे सकते है वोट, जानिए आवश्यक दस्तावेज और प्रक्रिया

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886