मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गेल लिमिटेड की एथेन क्रैकर प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

By: UTN Hindi ।। Digital Team

On: Saturday, June 8, 2024 3:50 PM

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गेल लिमिटेड की एथेन क्रैकर प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
Google News
Follow Us

विज्ञापन

मुख्यमंत्री मोहन यादव फिर से राज्य के विकास के लिए काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में आष्टा राज्य में देश का सबसे बड़ा एथेन क्रैकिंग प्रोजेक्ट स्थापित किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट आष्टा पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में स्थापित किया जाएगा। हाल ही में सीएम मोहन यादव ने गेल (इंडिया) लिमिटेड के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है।

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सीहोर जिले की आष्टा तहसील में 60 हजार करोड़ रुपये के निवेश से गेल (इंडिया) लिमिटेड द्वारा स्थापित की जाने वाली एथेन क्रैकिंग परियोजना को मंजूरी दे दी है। आपको बता दें कि यह देश का सबसे बड़ा एथेन क्रैकिंग प्रोजेक्ट होने वाला है।

सीएम मोहन यादव ने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी देते हुए कहा कि इससे इलाके के स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही राज्य के औद्योगीकरण को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने इस परियोजना के लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है।

नरोत्तम मिश्रा का टिकट क्यों कटा? दतिया में BJP के फैसले से बगावत,

नरोत्तम मिश्रा का टिकट क्यों कटा? दतिया में BJP के फैसले से बगावत,

वर्ष 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में दतिया सीट से हार के बाद पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शायराना अंदाज़ में अपनी वापसी का संदेश दिया था। इसे उनकी राजनीतिक विदाई नहीं, बल्कि वापसी के ऐलान के…

Read More

WhatsApp