Urjanchal Tiger
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सुनीता केजरीवाल पर मंडरा रहे हैं संकट के बादल, सुनीता के खिलाफ शिकायत दर्ज!

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 06 Apr 2024, 10:11 AM IST | 1 min read
सुनीता केजरीवाल पर मंडरा रहे हैं संकट के बादल, सुनीता के खिलाफ शिकायत दर्ज!
Share:
Advertisement

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता के खिलाफ एक वकील ने जिला जज के यहां शिकायत दर्ज कराई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल से जुड़े कोर्ट केस को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। शिकायत में उस घटना का जिक्र है जिसमें केजरीवाल को 28 मार्च को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था। कथित शराब नीति घोटाले में केजरीवाल इस समय तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।

सुनीता केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले वकील का नाम वैभव सिंह है। उन्होंने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल पर अदालत की सुनवाई की रिकॉर्डिंग बिना अनुमति के की गई थी और इसे सुनीता और अन्य नेताओं ने सोशल मीडिया पर साझा किया था। वैभव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को कानूनी नोटिस भी भेजा और उनसे इस मामले से संबंधित अदालती कार्यवाही के वीडियो को हटाने के लिए कहा। उन्होंने सुनीता और अन्य नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढे – कांग्रेस के ‘गौरव’अब भाजपा के हुए ! Lok Sabha Election 2024

Advertisement

ये भी पढे – संजय निरुपम ने कहा, आप ‘जय श्री राम’ से अर्थ निकाल सकते हैं।