Chikankari Kurti : आपने कई तरह की कुर्तियां देखी होंगी लेकिन ये आकर्षक कढ़ाई वाली कुर्तियां बेहद खास हैं। चिकन कढ़ाई की शुरुआत बहुत पहले हुई थी। इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश के लखनऊ से हुई थी। ये ट्रेडिशनल डिजाइन वाली कुर्तियां आपको कूल और रिच लुक देती हैं। अगर आप इस तरह की कुर्ती पहनना चाहती हैं, तो चिकनकारी कुर्तियों के इस प्यारे और अद्भुत संग्रह को देखें।
शॉर्ट चिकनकारी कुर्ती (Short Chikankari Kurti)

हरे रंग की यह चिकनकारी कुर्ती अनारकली स्टाइल में बनाई गई है। चूंकि यह शॉर्ट है इसलिए इसे जींस, शरारा और लेगिंग्स के साथ पहना जा सकता है। हरे रंग की इस कुर्ती पर सफेद रंग की कढ़ाई है जो इसे काफी आकर्षक बनाती है।
Also Read
गुलाबी चिकनकारी कुर्ती (Pink Chikankari Kurti)

गुलाबी रंग की इस कुर्ती में गर्दन और आस्तीन पर चिकनकारी डिजाइन है। यह चिकनकरी कुर्ती शॉट लेंथ है इसलिए आप इसे जींस के साथ भी पहन सकती हैं। इस कुर्ती का गला राउंड+V शेप में बना है जो काफी खूबसूरत है।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
पीली चिकनकारी कुर्ती (Yellow Chikankari Kurti)

यह पतली कढ़ाई वाली कुर्ती पीले रंग की है जिस पर खूबसूरत डिजाइन बने हुए हैं। पीले रंग की यह कुर्ती लंबी है और इसमें गोल गले का डिज़ाइन है। यह कुर्ती सूती कपड़े से बनी है जिसे पूरे दिन आसानी से पहना जा सकता है।





