Urjanchal Tiger
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

‘War 2’ में सेंसर बोर्ड की कैंची – Hrithik Roshan और Jr NTR की फिल्म में हुए बड़े बदलाव

Shabana Parveen

Editor | Updated: 09 Aug 2025, 04:27 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

War 2: Hrithik Roshan और Jr NTR स्टारर फिल्म ‘War 2’ का सभी को बेसब्री से इंतज़ार है। फिल्म को लेकर काफी चर्चा है और फैन्स इसकी रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं। हालाँकि, रिलीज़ के बाद से ही फिल्म पर सेंसर बोर्ड की कैंची चल गई है। इतना ही नहीं, बोर्ड ने फिल्म में बदलाव करने को भी कहा है। आइए जानते हैं इसमें क्या-क्या बदलाव किए गए हैं?

सेंसर बोर्ड ‘War 2’ पर कैंची चला

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, CBFC ने फिल्म ‘War 2’ के कुछ डायलॉग्स को गलत बताया है। साथ ही, उन्हें म्यूट करने को भी कहा है। फिल्म में 6 जगहों पर डायलॉग्स बदले गए हैं। साथ ही, बोर्ड ने फिल्म के एक सीन में एक किरदार के हाव-भाव को हटाने का आदेश दिया है।

वॉर 2 में हुए बदलाव

  • फिल्म में 6 जगहों पर डायलॉग्स में बदलाव किया गया है।
  • एक सीन में किरदार के इशारे को हटाने का आदेश दिया गया है, जो एक विवादित डायलॉग के एक मिनट बाद आता है।
  • अश्लील डायलॉग को बदलने के लिए कहा गया है।
  • 9 सेकंड की ‘सेंसुअल’ फुटेज को हटाने का आदेश दिया गया है।
  • कुछ सीन्स जो ज्यादा ‘संवेदनशील’ हैं, उन्हें कम करने का आदेश दिया गया है, जो कियारा आडवाणी के बिकिनी सीक्वेंस से संबंधित हो सकते हैं.

फिल्म को यह सर्टिफिकेट मिला

जानकारी की मानें तो फिल्म में इस किरदार का यह हाव-भाव विवादित डायलॉग के एक मिनट बाद आता है। इसके साथ ही, फिल्म से अश्लील संवादों को भी हटाने को कहा गया है। फिल्म में ये सभी बदलाव किए गए और इसे 16 साल से ज़्यादा उम्र वालों के लिए U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया गया।

‘सेंसुअल’ फुटेज हटाई गई

इसके अलावा, बोर्ड ने 9 सेकंड के ‘कामुक’ फुटेज को हटाने का आदेश दिया है। साथ ही, कुछ ज़्यादा ‘सेंसुअल’ दृश्यों को भी काटने का आदेश दिया गया है। खबरों की मानें तो सुनने में आ रहा है कि ये दृश्य कियारा आडवाणी के बिकिनी सीक्वेंस से जुड़े हो सकते हैं। हालाँकि, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886