Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Bigg Boss 19 प्रोमो : Tanya-Malti का झगड़ा बढ़ा, नॉमिनेशन टास्क में लगा थप्पड़!

Neeraj Sahu

Author | Updated: 24 Nov 2025, 04:39 PM IST | 1 min read
Bigg Boss 19 Promo
Share:
Advertisement

Bigg Boss 19 के नए प्रोमो ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी है। ताज़ा वीडियो में Tanya Mittal और Malti Chahar के बीच हुए कड़े झगड़े ने फैंस को हैरान कर दिया।

नॉमिनेशन टास्क के दौरान अचानक ड्रामा तब बढ़ गया जब Tanya Mittal ने Malti के चेहरे पर ‘Nominated’ का स्टैम्प जोर से लगा दिया। इस हरकत से हैरान Malti ने गुस्से में तुरंत Tanya को थप्पड़ मार दिया।

यहीं प्रोमो खत्म हो जाता है, और अब सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है, क्या Malti की प्रतिक्रिया सही थी या यह सिर्फ पलभर का गुस्सा?

फैंस दो हिस्सों में बंट गए हैं

  • कुछ दर्शक Malti को सही ठहरा रहे हैं
  • जबकि कई Tanya के सपोर्ट में #TeamTanya ट्रेंड करा रहे हैं

इस बीच, शो में यह विवाद तब हुआ जब Kunickaa Sadanand शो से बाहर हुईं। सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया जा रहा है कि इस हफ्ते हर कंटेस्टेंट नॉमिनेशन में है।

सूत्रों के अनुसार इस हफ्ते खतरे में ये नाम हैं.
Gaurav Khanna, Farrhana Bhatt, Amaal Mallik, Tanya Mittal, Pranit More, Ashnoor Kaur, Shehbaz Badesha और Malti Chahar।

दर्शक अब वीकेंड के एपिसोड का इंतज़ार कर रहे हैं, क्योंकि Bigg Boss 19 का फिनाले 7 दिसंबर 2025 को होने वाला है और हर एपिसोड में नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं।

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886