Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Anupam Kher ने सार्वजनिक शौचालयों के संकेतों पर उठाए सवाल, जानें क्या कहा

Shabana Parveen

Editor | Updated: 10 Aug 2025, 12:56 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

Anupam Kher: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर अपनी फिल्मों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। फिल्म प्रेमी आज भी उनकी पुरानी और नई दोनों फिल्मों को बेशुमार प्यार देते हैं। उनका नाम उन चुनिंदा सितारों की लिस्ट में शामिल है जो सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं और हर तरह के सामाजिक मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। इस बार उनके निशाने पर पब्लिक टॉयलेट आ गए हैं। आइए जानते हैं इस बारे में अभिनेता का क्या कहना है?

अनुपम खेर का वीडियो बना चर्चा का विषय

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनुपम खेर का हाल ही में एक वीडियो चर्चा में आ गया है। इसमें उन्होंने पब्लिक टॉयलेट को लेकर अपनी उलझन साझा की है। दरअसल, अभिनेता एक स्टूडियो टॉयलेट को देखकर हैरान रह गए, जिसके बारे में उन्होंने वीडियो में खुलकर बात की।

टॉयलेट को लेकर अनुपम खेर ने क्या कहा?

अनुपम खेर ने वीडियो में कहा, ‘आजकल मुझे एक बात अजीब लगती है और मैं उसे समझ भी नहीं पाता। पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग टॉयलेट दिखाने के लिए ऐसे साइनेज की तस्वीरें इस्तेमाल की जाती हैं, जो भ्रमित करने वाली होतीं। आजकल रेस्टोरेंट, डबिंग थिएटर और स्टूडियो के बाहर टॉयलेट में यह आम बात हो गई है। ये पहले की तरह सरल और समझने में आसान क्यों नहीं हो सकते?’

इस दिग्गज अभिनेता ने एक स्टूडियो के शौचालय दिखाए जिनके साइनबोर्ड आम शौचालयों से बिल्कुल अलग थे। इस बारे में बात करते हुए, अभिनेता ने मज़ाकिया लहजे में पूछा कि क्या इन्हें थोड़ा और आसान नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “क्या आपके साथ भी ऐसा होता है?”

 

View this post on Instagram

 

Advertisement

Shared post on

 

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886