Urjanchal Tiger
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Vikas Divyakirti : ‘एनिमल’ एक ‘फूहड़’ फिल्म है जो समाज को 10 साल पीछे ले जाती है।

विकास दिव्यकीर्ति (Vikas Divyakirti) ने कहा, 'फिल्म देखने के बाद, क्या होगा अगर कुछ लड़के जो एक दूसरी मानसिकता वाले हैं और इतने परिपक्व नहीं हैं, वो अपनी प्रेमिका को जूता चाटने के लिए कहकर अपने प्यार का टेस्ट कराएंगे तो तब क्या होगा? इतनी फूहड़ और बदतमीज फिल्म हम बना रहे हैं, यह बहुत दुखद है।'

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 16 Apr 2024, 07:24 PM IST | 1 min read
Animal' is a 'slut' film that takes society back 10 years.
Share:
Advertisement

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ की एक बार फिर से आलोचना हो रही है। इस फिल्म के बारे में विकास दिव्यकीर्ति (Vikas Divyakirti) ने टिप्पणी की है। उन्होंने ‘एनिमल’ को ‘फूहड़’ और ‘बदतमीज’ फिल्म बताया है।

IAS की पढ़ाई काराने वाले विकास दिव्यकीर्ति (Vikas Divyakirti)ने कहा, ‘एनिमल जैसी फिल्म हमारे समाज को 10 साल पीछे ले जाती है। ऐसी फिल्म नहीं बननी चाहिए।

एनिमल ने पैसा कमाया। लेकिन इस फिल्म का हीरो एक जानवर की तरह व्यवहार करता है। कुछ सोशल वैल्यू होनी चाहिए, या लोग केवल पैसों के लिए काम कर रहे हैं?’

विकास दिव्यकीर्ति (Vikas Divyakirti) ने विशेष रूप से एक सीन के बारे में बात की, जिसमें रणबीर कपूर का किरदार तृप्ति डिमरी के किरदार को उसके प्रति अपनी वफादारी साबित करने के लिए अपना जूता चाटने वाले सीन पर की।

विकास दिव्यकीर्ति (Vikas Divyakirti) ने कहा, ‘फिल्म देखने के बाद, क्या होगा अगर कुछ लड़के जो एक दूसरी मानसिकता वाले हैं और इतने परिपक्व नहीं हैं, वो अपनी प्रेमिका को जूता चाटने के लिए कहकर अपने प्यार का टेस्ट कराएंगे तो तब क्या होगा? इतनी फूहड़ और बदतमीज फिल्म हम बना रहे हैं, यह बहुत दुखद है।’

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886