Crime News : छत्तीसगढ़ के जशपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मामला जशपुर जिले के ग्राम पंचायत शिवपुर में समय पर खाना नहीं देने पर एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
दरअसल, घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिवपुर की है, जहां बीती रात आरोपी ने अपनी वारदात को अंजाम दिया। आरोपी का नाम तुलसी पैंकरा बताया जा रहा है। खबरों के मुताबिक, रात में जब आरोपी ने अपनी पत्नी से खाना मांगा तो उसने मना कर दिया और घर से निकल गई, जिसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।
Also Read
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति गुस्से में आ गया और घर में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी पर कई वार कर दिए। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घर के अन्य सदस्यों ने महिला का लहूलुहान शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.



