कलयुगी पुत्र ने बुजुर्ग पिता की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर कर दी हत्या

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 11 Mar 2026, 11:59 AM IST | 1 min read
कलयुगी पुत्र ने बुजुर्ग पिता की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर कर दी हत्या
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

सिंगरौली जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कलयुगी पुत्र ने अपने ही बुजुर्ग पिता की दरिंदगी से मौत के घाट उतार दिया। यह पूरा मामला सरई थाना के तीनगुड़ी पुलिस चौकी क्षेत्र तेंदूहा गांव का है। यहां एक मामूली विवाद के चलते पुत्र ने अपने ही पिता की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

सिंगरौली जिले के तेंदूहा गांव में एक युवक ने मामूली विवाद में अपने ही पिता की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। सरई पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

इस घटना के बाद पुरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों दहसत का माहौल बना है। जानकारी के अनुसार बता दें की तेंदूहा में मामूली विवाद के चलते पुत्र रघुनाथ कोल ने अपने पिता रामरशीले कोल को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला। स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया की आये दिन शराब के नशे में पहले भी विवाद होता रहता था, लेकिन आज भी ऐसे ही किसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते इतना हिंसक हो गया की पुत्र पिता के जान का दुश्मन बन गया।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

आपको बता दें की तेंदूहा गांव में सनकी बेटा मामूली विवाद को लेकर अपने पिता रामरशीले कोल को लाठी-डंडों से बेदम पिटाई कर दी, जिससे वहीं मौके पर ही पिता ने दम तोड़ दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही सरई पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी।

ADVERTISEMENT