Singrauli News : जुड़वा तालाब परिसर में लहराया 100 फीट ऊंचा तिरंगा

By: UTN Hindi ।। Digital Team

On: Friday, June 26, 2026 10:37 PM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा शहर के प्रमुख पर्यटन एवं सार्वजनिक स्थल जुड़वा तालाब परिसर में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना का कार्य पूरा कर उसका भव्य लोकार्पण किया गया।

नगर निगम के अनुसार इस पहल का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना तथा जुड़वा तालाब परिसर के सौंदर्य और आकर्षण को नई पहचान देना है।

विधायक, महापौर और निगम अध्यक्ष ने किया लोकार्पण

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सिंगरौली विधायक श्री रामनिवास शाह, महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल तथा नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय ने संयुक्त रूप से विशाल तिरंगे का लोकार्पण कर इसे शहरवासियों को समर्पित किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, नगर निगम अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

‘तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक’

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि 100 फीट की ऊंचाई पर लहराता राष्ट्रीय ध्वज केवल एक झंडा नहीं, बल्कि देश की संप्रभुता, अखंडता और शहीदों के सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि जब-जब यह तिरंगा हवा में लहराएगा, तब-तब प्रत्येक नागरिक और युवा के मन में देशभक्ति की भावना और मजबूत होगी।

महापौर ने बताया शहर के स्वाभिमान का नया प्रतीक

महापौर रानी अग्रवाल ने कहा कि जुड़वा तालाब परिसर में स्थापित यह विशाल तिरंगा आने वाले वर्षों में सिंगरौली की नई पहचान बनेगा।

उन्होंने कहा कि तालाब के शांत जल में तिरंगे की प्रतिबिंबित छवि यहां आने वाले लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करेगी।

नगर निगम अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय ने इस उपलब्धि को नगर निगम की जनहित एवं राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह तिरंगा शहर को विकास, एकता और राष्ट्रीय गौरव की दिशा में प्रेरित करता रहेगा।

ये जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदर लाल शाह, एमआईसी सदस्य अंजना इंद्रेश शाह, पार्षद संतोष शाह, आशीष बैस, रामनरेश शाह, संजय सिंह, जनपद अध्यक्ष देवसर प्रणव पाठक, पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, उपायुक्त आर.पी. बैस, सहायक यंत्री प्रवीण गोस्वामी, डी.के. सिंह, इंद्रवेश यादव सहित अनेक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Singrauli News : जुड़वा तालाब परिसर में लहराया 100 फीट ऊंचा तिरंगा

सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा शहर के प्रमुख पर्यटन एवं सार्वजनिक स्थल जुड़वा तालाब परिसर में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना का कार्य पूरा कर उसका भव्य लोकार्पण किया गया। नगर निगम के अनुसार इस पहल का…

Read More

WhatsApp