Reliance Coal Mines में बड़ा हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरा डंपर, ऑपरेटर की मौत

By: Om Prakash Shah

On: Friday, June 19, 2026 12:52 PM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। जिले के मुहेर स्थित रिलायंस कोल माइंस में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। ड्यूटी के दौरान कोयला परिवहन में लगा एक डंपर अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा, जिससे डंपर ऑपरेटर देवेंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

जिले के मुहेर स्थित रिलायंस कोल माइंस में गुरुवार देर रात हुए एक भीषण हादसे में डंपर ऑपरेटर देवेंद्र यादव की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रात करीब 2 बजे ड्यूटी के दौरान डंपर अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

हादसा इतना भयावह था कि ऑपरेटर वाहन समेत खाई में फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रात लगभग 2 बजे डंपर खदान क्षेत्र में कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना गंभीर था कि चालक वाहन के साथ नीचे फंस गया।

घटना की सूचना मिलते ही खदान प्रबंधन, सुरक्षा विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। खदान की गहराई और कठिन परिस्थितियों के बीच तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। करीब पांच घंटे तक चले बचाव कार्य के बाद ऑपरेटर के शव को बाहर निकाला जा सका। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

नवानगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं खदान प्रबंधन भी हादसे के कारणों की पड़ताल कर रहा है।

प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी या सुरक्षा संबंधी चूक की आशंका जताई जा रही है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे।

Reliance Coal Mines में बड़ा हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरा डंपर, ऑपरेटर की मौत

सिंगरौली। जिले के मुहेर स्थित रिलायंस कोल माइंस में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। ड्यूटी के दौरान कोयला परिवहन में लगा एक डंपर अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा, जिससे डंपर ऑपरेटर देवेंद्र…

Read More

WhatsApp