सिंगरौली मे नौकरी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक।

By: Om Prakash Shah

On: Tuesday, June 16, 2026 6:28 AM

Google News
Follow Us

विज्ञापन

सिंगरौली। जिले के सरई थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक नौकरी बहाली की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक ने मांग पूरी नहीं होने पर आत्मघाती कदम उठाने की चेतावनी दी, जिससे प्रशासन और पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई।

जिले के सरई थाना क्षेत्र में सोमवार को एक युवक द्वारा मोबाइल टावर पर चढ़कर नौकरी बहाली की मांग करने का मामला सामने आया। युवक ने मांग पूरी नहीं होने पर जान देने की चेतावनी दी, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार युवक पहले एक निजी कंपनी में पीसी वाहन चालक के रूप में कार्यरत था। कंपनी प्रबंधन ने उस पर शराब पीकर वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए नौकरी से हटा दिया था। नौकरी बहाल नहीं होने से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और अपनी बहाली की मांग करने लगा। घटना की सूचना मिलते ही सरई थाना प्रभारी राकेश साहू, पुलिस बल, राजस्व विभाग के अधिकारी और कंपनी प्रबंधन के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने युवक से लगातार बातचीत कर उसे समझाने का प्रयास किया। करीब कई घंटों तक चली समझाइश और वार्ता के बाद युवक प्रशासन की बात मान गया और सुरक्षित रूप से टावर से नीचे उतर आया। युवक के नीचे उतरते ही अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

Raushan Anand के भाई Prince Yadav की कैसे हुई मौत? | Gyan Bindu | Khan Sir

Gyan Bindu कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध हालातों में हुई मौत पर कई तरह से सवाल उठ रहे हैं। सुनिए प्रिंस यादव के दोस्त ने क्या कहा ? https://youtube.com/shorts/0x5rj8g1ZFc?si=cgcJTEo8ys_paRve

Read More