सिंगरौली। जिले के बंधौरा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत महान एनर्जेन पावर प्लांट में गुरुवार को एक श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
जिले के बंधौरा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत महान एनर्जेन पावर प्लांट में गुरुवार को एक श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक श्रमिक की पहचान दिनेश जायसवाल पिता सच्चिदानंद जायसवाल के रूप में हुई है, जो प्लांट में कार्यरत था। गुरुवार को वह प्लांट परिसर में अचेत अवस्था में पाया गया, जिसके बाद उसे मृत घोषित किया गया। सूचना मिलते ही बंधौरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।






