सिंगरौली। कलेक्टर के सख्त निर्देशों के तहत जिला परिवहन विभाग ने अवैध परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सनसनीखेज खुलासा किया है। जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर के मार्गदर्शन और चेकपोस्ट प्रभारी विभा उइके के नेतृत्व में टीम ने लगातार दिन-रात निगरानी कर ऐसे स्कूल वैन और बस संचालकों को पकड़ा, जो बिना परमिट और टैक्स चोरी करते हुए अवैध रूप से मैरिज पार्टियों में वाहन चला रहे थे।
कलेक्टर के सख्त निर्देशों के पालन में जिला परिवहन विभाग ने अवैध परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई स्कूल वैन और बसों को पकड़ा है। यह कार्रवाई जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर के मार्गदर्शन तथा चेकपोस्ट प्रभारी विभा उइके के नेतृत्व में की गई। विभागीय टीम ने लगातार रेकी कर पाया कि कुछ स्कूल वाहन संचालक बिना वैध परमिट और टैक्स जमा किए अवैध रूप से मैरिज पार्टियों में वाहन चला रहे थे। साथ ही इन वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी भी बैठाई जा रही थी, जिससे यात्रियों और बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना हुआ था।
चेकिंग के दौरान पकड़े गए वाहन-
MP66ZE5382, MP66P0568, MP66ZH5210, MP66ZR2598, MP66ZE2647, MP66P-0283 कार्रवाई के दौरान सभी वाहनों पर मौके पर ही ऑनलाइन चालान किया गया। हालांकि मानवीय आधार पर वाहनों को जब्त नहीं किया गया, लेकिन संबंधित वाहन स्वामियों को नोटिस जारी कर बकाया टैक्स और जुर्माना जमा कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला परिवहन विभाग द्वारा चलाया जा रहा “जीरो टॉलरेंस” अभियान आगे भी जारी रहेगा, जिससे अवैध परिवहन पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।






