सिंगरौली में दर्दनाक सड़क हादसा: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, बाप-बेटी की मौत

By: Om Prakash Shah

On: Tuesday, April 21, 2026 11:47 AM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। जिले के माड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। धनहरा गांव के पास दो पल्सर बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक साल की मासूम बच्ची और उसके पिता की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पिपरा झांपी थाना बैढ़न निवासी मनीष बादी अपनी बाइक पर परिवार के साथ सवार होकर धनहरा से माड़ा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी पल्सर बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार एक साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल पिता मनीष बादी को इलाज के लिए माड़ा के एक झोलाछाप डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, दुर्घटना में घायल तीन अन्य लोगों को माड़ा पुलिस ने तत्काल जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही माड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now