सिंगरौली। जिले के लांघाडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत सुलियरी गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिले के लांघाडोल थाना क्षेत्र के सुलियरी गांव के पास गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए बैढ़न ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दरअसल तीनों युवक बाइक से गुणवानी गांव से लौट रहे थे। इसी दौरान सुलियरी के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से उनकी बाइक जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।










