सिंगरौली। चौकी निवास पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए NDPS एक्ट के मामले में 7 माह से फरार चल रहे इनामी आरोपी और मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
चौकी निवास पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 माह से फरार इनामी आरोपी एवं मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल 23 अगस्त 2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने राजीव शुक्ला, राकेश साहू और अंकुश साहू के कब्जे से प्रतिबंधित कोडिन युक्त ऑनरेक्स कफ सिरप की 820 शीशियां जब्त की थीं। इस मामले में अपराध क्रमांक 570/25 के तहत धारा 5/13 औषधि नियंत्रण अधिनियम एवं 8/21, 8/22 NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। कार्रवाई के दौरान आरोपी दीपेश साहू और दिनेश साहू मौके से फरार हो गए थे, जिनकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा इनाम घोषित किया गया था। पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में पुलिस ने साइबर सेल की मदद से फरार आरोपी दीपेश साहू (23 वर्ष) निवासी पापल को जबलपुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि प्रतिबंधित कफ सिरप वाराणसी निवासी सुरेश कुमार सिंह से लिया जाता था। इसके बाद पुलिस टीम ने वाराणसी में दबिश देकर मुख्य सरगना सुरेश कुमार सिंह को 13 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को 14 अप्रैल को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने के बाद उन्हें जिला जेल पचौर भेज दिया गया है।










