🌙 Loading...
Sehri: -- | Iftar: --
Ramadan Special

मिडिल ईस्ट संकट का असर : फंसे भारतीयों को लाने के लिए आज 58 स्पेशल उड़ानें, सरकार ने शुरू किया राहत ऑपरेशन

By: UTN Hindi ।। Digital Team

On: Wednesday, March 4, 2026 11:48 AM

मिडिल ईस्ट संकट का असर : फंसे भारतीयों को लाने के लिए आज 58 स्पेशल उड़ानें, सरकार ने शुरू किया राहत ऑपरेशन
Google News
Follow Us

भारत सरकार ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने वहां फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए विशेष उड़ानों का संचालन शुरू किया है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार 4 मार्च को एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो की 58 विशेष उड़ानें चलाई जा रही हैं। इन उड़ानों के जरिए हजारों यात्रियों को भारत लाने की योजना बनाई गई है।

पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं। इसी वजह से बड़ी संख्या में भारतीय यात्री विभिन्न देशों में फंसे हुए हैं। सरकार ने हेल्पलाइन नंबर और कंट्रोल रूम भी सक्रिय कर दिया है।

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हालात सामान्य होने तक विशेष उड़ानों का संचालन जारी रह सकता है।

For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now