सिंगरौली में जादू-टोने के शक में दो लोगों की धारदार हथियार से हत्या, मचा हड़कंप।

By: Om Prakash Shah

On: Thursday, February 12, 2026 11:31 AM

Google News
Follow Us

सिंगरौली। जिले के अतरवा गांव में गुरुवार तड़के एक सनसनीखेज वारदात में 21 वर्षीय युवक ने दो लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है।

जिले के अतरवा गांव में गुरुवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने कथित रूप से दो लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना सुबह लगभग 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय छत्रपति सिंह ने पड़ोस में रहने वाली फूल कुमारी सिंह (50) और केमला सिंह (65) पर अचानक हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे दो अन्य ग्रामीण भी हमले में घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटनास्थल से पूजा-पाठ से जुड़ी सामग्री मिलने के बाद प्रारंभिक तौर पर जादू-टोने के शक में हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now