खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना पास गिट्टी ले जाते ट्रैक्टर जब्त

By: Om Prakash Shah

On: Wednesday, February 11, 2026 5:40 PM

Google News
Follow Us

विज्ञापन

सिंगरौली। जिले में अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खनिज विभाग ने एक और सख्त कार्रवाई की है। खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनि अधिकारी श्री रामसुशील चौरसिया द्वारा बिना अभिवहन पास गिट्टी का परिवहन करते पाए जाने पर एक बिना नंबर ट्रैक्टर को जप्त किया गया।

जिले में खनिज नियमों की अनदेखी कर अवैध परिवहन करने वालों पर प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के निर्देशन में सहायक खनि अधिकारी श्री रामसुशील चौरसिया ने कार्रवाई करते हुए बिना अभिवहन पास गिट्टी ले जा रहे एक बिना नंबर ट्रैक्टर को धर दबोचा।निरीक्षण के दौरान वाहन में गिट्टी लदी पाई गई, लेकिन वैध अभिवहन पास उपलब्ध नहीं था। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर ट्रैक्टर को तत्काल जप्त कर पुलिस थाना बरगवां में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। वाहन के विरुद्ध खनिज अधिनियम के तहत अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

Raushan Anand के भाई Prince Yadav की कैसे हुई मौत? | Gyan Bindu | Khan Sir

Gyan Bindu कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध हालातों में हुई मौत पर कई तरह से सवाल उठ रहे हैं। सुनिए प्रिंस यादव के दोस्त ने क्या कहा ? https://youtube.com/shorts/0x5rj8g1ZFc?si=cgcJTEo8ys_paRve

Read More