खनिज विभाग की सतर्कता से अवैध गिट्टी परिवहन पर लगी रोक,ट्रैक्टर ज़ब्त।

By: Om Prakash Shah

On: Tuesday, February 10, 2026 12:55 PM

Google News
Follow Us

सिंगरौली। जिले में खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के कुशल मार्गदर्शन में खनि निरीक्षक श्री अशोक मिश्रा द्वारा बिना अभिवहन पास गिट्टी का परिवहन कर रहे ट्रैक्टर क्रमांक MP66ZD9930 को चिन्हित कर ज़ब्त किया गया।

जिले में खनिज विभाग की सतर्क निगरानी एक बार फिर असरदार साबित हुई है। खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनि निरीक्षक श्री अशोक मिश्रा द्वारा नियमित जांच के दौरान बिना अभिवहन पास गिट्टी का परिवहन करते एक ट्रैक्टर को चिन्हित किया गया। तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर क्रमांक MP66ZD9930 को जप्त कर पुलिस थाना बरगवां में सुरक्षित खड़ा कराया गया है एंव खनिज नियमों के अंतर्गत अग्रिम नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now