एनटीपीसी विंध्याचल की पहल, 35 युवाओं को मिला रोजगारपरक प्रशिक्षण

By: Om Prakash Shah

On: Thursday, January 29, 2026 11:21 AM

Google News
Follow Us

सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित 30 दिवसीय इलेक्ट्रिक मोटर रिवाइंडिंग एवं सर्विस प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन किया गया। यह प्रशिक्षण यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), सिंगरौली में 27 जनवरी 2025 को संपन्न हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से 35 युवाओं को व्यावहारिक एवं उद्योग-उपयोगी तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया

युवाओं को रोजगार से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एनटीपीसी विंध्याचल ने एक और सशक्त कदम बढ़ाया। कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत आयोजित 30 दिवसीय इलेक्ट्रिक मोटर रिवाइंडिंग एवं सर्विस प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), सिंगरौली में किया गया। इस प्रशिक्षण के माध्यम से 35 युवाओं को व्यावहारिक एवं उद्योग-उपयोगी तकनीकी ज्ञान दिया गया, जिससे वे स्वरोजगार की राह पर आगे बढ़ सकें। प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल कौशल देना नहीं, बल्कि युवाओं में आत्मविश्वास और उद्यमिता की सोच विकसित करना रहा। समापन समारोह में एनटीपीसी विंध्याचल के श्री निखिल जायसवाल (कार्यपालक – CSR), श्री रंजीत कुमार (एलडीएम) एवं श्री विजय कुमार (निदेशक, RSETI) उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रशिक्षुओं को निरंतर सीखने, अनुशासन और समय प्रबंधन को सफलता की कुंजी बताया। इस अवसर पर श्री निखिल जायसवाल ने कहा कि आत्मनिर्भर युवा ही मजबूत समाज की नींव होते हैं। स्वरोजगार न केवल व्यक्ति को सशक्त करता है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देता है। उन्होंने बताया कि एनटीपीसी विंध्याचल CSR के माध्यम से कुशल और आत्मनिर्भर समुदाय के निर्माण के लिए लगातार प्रयासरत है।

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now