सिंगरौली। जिले के देवसर विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत सखौहा में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के निर्देशानुसार एवं सिंगरौली ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती सरस्वती सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
जिले के देवसर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सखौहा में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। यह अभियान मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के निर्देशानुसार एवं सिंगरौली ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती सरस्वती सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश सचिव श्री अमित द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता जनपद सदस्य पारसनाथ प्रजापति ने की।
मुख्य अतिथि अमित द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार मनरेगा का नाम बदलकर ग्रामीण जनता को गुमराह कर रही है, जिससे गरीबों को रोजगार का वास्तविक लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं मनरेगा प्रभारी अखिलेश कुमार पाण्डेय ने योजना की जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों के कारण ग्रामीणों को मनरेगा से वंचित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में सरपंच दिलीप कुमार शाह, पूर्व सरपंच श्यामपति कुशवाहा, दयानिधि दुबे, अरविंद जायसवाल (BLA), राजू शाह (आयोजक) सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं सैकड़ों ग्रामीणजन उपस्थित रहे।











