सिंगरौली के झारा मेला के पास हाईटेंशन टावर पर चढ़ी युवती, आत्महत्या की धमकी से मचा हड़कंप

By: Om Prakash Shah

On: Saturday, January 24, 2026 7:05 PM

Google News
Follow Us

सिंगरौली। सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत झारा मेला के पास शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवती बिजली के हाईटेंशन टावर के तार पर चढ़ गई। युवती आत्महत्या करने की बात कहती रही, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा युवती को समझाने-बुझाने और सुरक्षित तरीके से नीचे उतारने के प्रयास किए जा रहे हैं।

देखे वीडियो-

प्राप्त जानकारी के अनुसार सरई थाना क्षेत्र के झारा मेला के पास शुक्रवार को लोगों की धड़कनें तेज हो गईं, जब एक युवती बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़ गई। युवती लगातार आत्महत्या की धमकी दे रही थी, जिससे आसपास का माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारी युवती को समझाने और सुरक्षित रूप से नीचे उतारने की कोशिश में जुटे हैं। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। मौके पर स्थानीय लोग भी जमा हो गए और पुलिस के निर्देशों का पालन कर रहे हैं। प्रशासन ने आसपास की सुरक्षा कड़ी कर दी है और स्थिति पर नजर बनाए रखी है।

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now