आदर्श ग्राम पिपरा में ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत सेक्टर स्तरीय कार्यक्रम संपन्न

By: Om Prakash Shah

On: Thursday, January 22, 2026 11:26 AM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। विकासखंड बैढ़न अंतर्गत सेक्टर शासन क्षेत्र के आदर्श ग्राम पिपरा में ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत सेक्टर स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद सिंगरौली के जिला समन्वयक के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था नर्मदा सेवा समिति द्वारा संपन्न कराया गया।

विकासखंड बैढ़न के आदर्श ग्राम पिपरा में ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि गांव से राष्ट्र निर्माण की सोच को साकार करने का सशक्त मंच बना। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद सिंगरौली के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था नर्मदा सेवा समिति द्वारा आयोजित सेक्टर स्तरीय कार्यक्रम में ग्रामीण सहभागिता और सामाजिक चेतना का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिंगरौली विधायक श्री राम निवास शाह ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि ग्रामोदय से ही अभ्युदय संभव है। जब गांव आत्मनिर्भर होंगे, तभी समाज और देश मजबूत होगा। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, गौ सेवा, स्वदेशी अपनाने, स्वावलंबन और शिक्षा को गांव के विकास की रीढ़ बताया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना जागृत हुई। इसके बाद गांव की गलियों से होकर निकली जागरूकता रैली ने स्वच्छ, सशक्त और नशामुक्त समाज का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। कार्यक्रम में संस्था के कार्यक्रम समन्वयक रमेश कुमार गुर्जर के कुशल समन्वय और परामर्शदाता रीनू शर्मा के आत्मीय स्वागत ने आयोजन को गरिमामयी बनाया। अंत में सभी जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया गया।

सिंगरौली मे नौकरी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक।

सिंगरौली। जिले के सरई थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक नौकरी बहाली की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक ने मांग पूरी नहीं होने पर आत्मघाती कदम उठाने की चेतावनी…

Read More