सिंगरौली NTPC की नहर में डूबने से युवक की मौत

By: Rakesh Kumar Vishwakarma

On: Sunday, July 6, 2025 10:26 PM

सिंगरौली NTPC की नहर में डूबने से युवक की मौत
Google News
Follow Us

विज्ञापन

सिंगरौली के विंध्यनगर थाना क्षेत्र में एक व्यवसायी का नहर में शव मिलने से हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों की माने तो वीरेंद्र राय रात्रि में शौच के लिए बाहर निकले थे, लेकिन पुनः घर वापस नहीं पहुंचे। यह भी कहा जा रहा है की बारिश होने की वजह से उनका पैर फिसल गया और वो नहर में गिर गए। NTPC की नहर में गिरने से उनकी मौत हो गई। यह पूरा घटना क्रम विंध्यनगर थाना क्षेत्र के तेलगवां का है।

आज सुबह उनका शव NTPC के हाइड्रो प्लांट के पास उस स्थान पर मिला जहां जाली लगी हुई है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है की मृतक वीरेंद्र राय तेलगवां में साइकिल दुकान का व्यवसाय करते थे और इलाके में एक सज्जन और मेहनती व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। इस तरह से घट रही घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि नहरों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

https://urjanchaltiger.in/11-policemen-including-outpost-in-charge-line-attached-in-singrauli/106771/

सिंगरौली मे नौकरी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक।

सिंगरौली। जिले के सरई थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक नौकरी बहाली की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक ने मांग पूरी नहीं होने पर आत्मघाती कदम उठाने की चेतावनी…

Read More

Comments are closed.