Urjanchal Tiger
बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली में खुले में मांस बेचने वालों पर कार्रवाई, निगम-पुलिस की संयुक्त टीम ने काटे चालान

सिंगरौली में नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने खुले में मांस बेचने वालों पर कार्रवाई की। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से मौके पर जुर्माना वसूला गया। स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ी।

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 27 Mar 2026, 10:00 AM IST | 1 min read
सिंगरौली में नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने खुले में मांस बेचने वालों पर कार्रवाई की। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से मौके पर जुर्माना वसूला गया। स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ी।
Share:
Advertisement

सिंगरौली।। शहर में स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा को लेकर नगर पालिक निगम ने सख्त रुख अपनाया है। आयुक्त सविता प्रधान के निर्देश पर नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में औचक निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।

खुले में मांस बेचने वालों पर सख्ती

निरीक्षण के दौरान एमसीएम टॉकीज के पास और मीट मंडी क्षेत्र में कई दुकानदार खुले में मांस विक्रय करते पाए गए। टीम ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए ऐसे विक्रेताओं के खिलाफ चालान काटे और जुर्माना वसूला।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खुले में मांस प्रदर्शित करना स्वच्छता नियमों और खाद्य सुरक्षा मानकों का सीधा उल्लंघन है।

निरीक्षण में सामने आई लापरवाही

जांच के दौरान पाया गया कि कई दुकानदार मांस को बिना ढके खुले में रखकर बेच रहे थे। इससे न केवल संक्रमण का खतरा बढ़ता है बल्कि आम नागरिकों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर पड़ सकता है।नगर निगम ने ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल दंडात्मक कार्रवाई की।

आयुक्त सविता प्रधान का सख्त संदेश

nagar paalik nigam singaraulee kee aayukt shreematee savita pradhaan
nagar paalik nigam Singrauli kee aayukt shreematee savita pradhaan

नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान ने कहा कि शहर में स्वच्छता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि खुले में मांस विक्रय किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886