Gwalior News, 18 अक्टूबर 2026। मध्य प्रदेश के ग्वालियर (Gwalior) में शीतला माता मंदिर के पास रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में 13 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि करीब 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं। धान से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़ में घुस गया। इसके बाद ट्रक मंदिर के प्रवेश द्वार और बाहरी दीवार से टकरा गया। हादसे में दीवार का एक हिस्सा ढह गया, जिससे कई लोग मलबे में दब गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
रात करीब 1:30 बजे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, हादसा चीनौर रोड पर ढलान वाले हिस्से में रात करीब 1:30 बजे हुआ। उस समय शीतला माता मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। धान से लदा ट्रक चीनौर की ओर से आ रहा था। पुलिस के अनुसार, ट्रक ढलान पर अनियंत्रित हो गया और बैरिकेडिंग तोड़ते हुए श्रद्धालुओं की भीड़ में जा घुसा।
Also Read
श्रद्धालुओं को टक्कर मारने के बाद ट्रक मंदिर के प्रवेश द्वार और बाहरी दीवार से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीवार का हिस्सा ढह गया और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।टक्कर इतनी तेज थी कि मंदिर की दीवार ढह गई और मलबे में 40 से 50 लोग दब गए।
ग्वालियर में शीतला माता के मंदिर दर्शन करने आए 45 श्रद्धालुओं को बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया 32 लोग घायल है 13 लोगों की मौत हो गई है https://t.co/15IH8oa8mp
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) October 18, 2026
पुलिस बैरिकेडिंग के बावजूद ट्रक मंदिर तक कैसे पहुंचा?
हादसे के बाद श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भारी वाहनों की आवाजाही पर सवाल उठ रहे हैं। एक श्रद्धालु बबलू ने आरोप लगाया कि मेले के दौरान इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रहती थी। उन्होंने सवाल उठाया कि जब मोटरसाइकिल तक को दुकानों के पास आने की अनुमति नहीं दी जाती थी, तो ट्रक वहां तक कैसे पहुंच गया।
पुलिसकर्मी और होमगार्ड जवान भी घायल
ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक धर्मवीर यादव के अनुसार, ट्रक पुलिस के स्टॉपर तोड़ते हुए मंदिर की दीवार से टकराया और वहां मौजूद श्रद्धालु उसकी चपेट में आ गए। हादसे में ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड जवान भी घायल हुए हैं।




