विन्ध्यनगर थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस अधिकारियों ने कबाड़ दुकानों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें सलीम कबाड़ दुकान की जांच की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर दिनांक 26 मार्च 2025 को नगर पुलिस अधीक्षक श्री उमेश प्रजापति और थाना प्रभारी श्रीमती अर्चना द्विवेदी ने पुलिस टीम के साथ विन्ध्यनगर क्षेत्र में संचालित सलीम कबाड़ दुकान पर अचानक निरीक्षण किया।
Also Read
निरीक्षण के दौरान दुकान में मौजूद कबाड़ सामग्री का गहन सत्यापन किया गया। पुलिस द्वारा सभी सामान की जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि दुकान में कोई भी अवैध कबाड़ या संदिग्ध सामग्री नहीं पाई गई।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए दुकान संचालक को जरूरी निर्देश दिए।
CCTV और रिकॉर्ड रखने के निर्देश
नगर पुलिस अधीक्षक श्री उमेश प्रजापति ने दुकान संचालक को स्पष्ट निर्देश दिए कि दुकान के अंदर और बाहर पर्याप्त CCTV कैमरे लगाए जाएं। साथ ही, कैमरों का बैकअप कम से कम 30 दिनों तक सुरक्षित रखा जाए।
इसके अलावा, कबाड़ खरीदने और बेचने वाले व्यक्तियों का पूरा रिकॉर्ड रखने के लिए रजिस्टर संधारित करने को कहा गया। इसमें संबंधित व्यक्ति का फोटो, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।



