महिला इंजीनियर की SUV के टक्कर से रिटायर्ड कैप्टन की मौत ! Video

UTN Hindi ।। Digital Team

Author | Updated: 19 Aug 2025, 10:38 AM IST | 1 min read
Tired captain dies after colliding with female engineer's SUV! Video
Share:

राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्वतंत्रता दिवस की सुबह एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना ने माहौल गमगीन कर दिया। वैशाली नगर इलाके में 64 वर्षीय रिटायर्ड कैप्टन नरसाराम जाजड़ा साइकिल से चित्रकूट स्टेडियम जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार SUV ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। Watch Video

यह पूरी घटना पास के CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में साफ दिख रहा है कि टक्कर के बाद जाजड़ा की साइकिल SUV में फंस गई और उन्हें करीब 10 मीटर तक घसीटा गया। हादसा इतना भयानक था कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

महिला इंजीनियर चला रही थीं SUV

जांच में सामने आया कि SUV 40 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर सुरभि माहेश्वरी चला रही थीं। हादसे के समय उनके साथ उनका बच्चा भी कार में मौजूद था। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गईं, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

गिरफ्तारी और जमानत

पुलिस ने सुरभि माहेश्वरी की SUV और उनका ड्राइविंग लाइसेंस जब्त कर लिया है, साथ ही लाइसेंस निरस्त करने की सिफारिश भी की है। हालांकि, गिरफ्तारी के कुछ ही समय बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

Advertisement

ADVERTISEMENT