सिंगरौली में लगातार सड़क हादसे/सेफ्टी टैंक/धारदार हथियार से मौत होने वाली ख़बरें मिल रही थी। लेकिन आज एक ऐसा दृश्य दिखा जिसने सबको हैरान करके रख दिया है। आपको बता दें की गोपत नदी के किनारे बंद बोरी में एक अज्ञात युवक का शव मिला, जिसने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। यह पूरा मामला लंघाडोल थाना सीधी और सिंगरौली जिले की सीमा पर स्थित गोपत नदी के पास भूईमाड़ के निकट गोरबांधा का है। जहां बंद बोरी में एक युवक का शव मिला है।
गोपद के किनारे एक अज्ञात युवक शव मिला pic.twitter.com/3aTxxsXmpj
Also Read
— Rakesh Kumar Vishwakarma (@RakeshK06095849) July 12, 2025
New EditionRead Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
गोपद नदी के किनारा मिला शव
इस अज्ञात युवक का शव देखने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और लंघाडोल पुलिस मौके पर पहुंची और नदी से बोरी में बंद अज्ञात युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराने के लिए जांच में जुट गई। इसके अलावा सरई पुलिस के बाद सीधी जिले के भूईमाड़ पुलिस भी मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है कई जगह गहरे जख्म के निशान भी बताए जा रहे हैं. इस अज्ञात शव को लेकर पुलिस जांच कर रही है



