Urjanchal Tiger
शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Tecno Pova 6 Pro 5G बहुत जल्द 6000mAh बैटरी और 108 मेगापिक्सल कैमरे के साथ होगा लॉन्च

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 23 Mar 2024, 02:39 PM IST | 1 min read
6000mAh बैटरी और 108 मेगापिक्सल कैमरे के साथ बहुत जल्द लॉन्च होगा Tecno Pova 6 Pro 5G
Share:
Advertisement

Tecno जल्द ही भारत में एक और दमदार स्मार्टफोन लॉन्च करेगी जिसे कंपनी Pova 6 Pro 5G नाम से पेश करेगी। यह फोन भारत में आने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में 29 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इस दमदार मिड-रेंज स्मार्टफोन में शानदार 120Hz डिस्प्ले और 70W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी होगी। आइए लॉन्च से पहले जानते हैं इसके कुछ फीचर्स और कीमत…

Tecno Pova 6 Pro 5G Design

  • फोन का डिज़ाइन पहले ही सामने आ चुका है। नथिंग फोन की तरह डिवाइस के बैक पर एलईडी लाइट स्ट्रिप्स देखने को मिलेंगी। जो 9 अलग-अलग मोड ऑफर करेगा।
  • रियर कैमरा सिस्टम पर आपको 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलेगा।
  • डिस्प्ले की बात करें तो फोन में HD+ रेजोल्यूशन के साथ 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले, 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

Tecno Pova 6 Pro 5G Processor

  • नए टेक्नो स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 6080 प्रोसेसर होगा, जो 12 जीबी रैम के साथ 12 जीबी वर्चुअल रैम को सपोर्ट करेगा।
  • साथ ही डिवाइस में 256 जीबी स्टोरेज होगी।
  • फोन 6000mAh बैटरी के साथ 70W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 10W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा।
  • कंपनी फोन को दो कलर वेरिएंट ग्रे और ग्रीन में पेश करेगी।
  • इसके अलावा डिवाइस में डॉल्बी एटमॉस के साथ दो स्पीकर दिए जाएंगे।
  • एंड्रॉइड 14 पर आधारित HiOS पर चलने वाला टेक्नो पोवा 6 प्रो 5G एक उत्कृष्ट उपयोगकर्ता अनुभव भी प्रदान करेगा।
  • बॉक्स में फोन, एक चार्जिंग केबल और एक चार्जर मिलेगा जो इस स्मार्टफोन को मिनटों में चार्ज कर देगा।

Tecno Pova 6 Pro 5G Price

  • टेक्नो पोवा 6 प्रो 5G की घोषणा इस साल की शुरुआत में स्पेन के बार्सिलोना में MWC के दौरान की गई थी।
  • फोन का डिस्प्ले केस कॉमेट ग्रीन और मेटियोराइट ग्रे फिनिश में किया गया था।
  • इसकी कीमत पिछले साल के टेक्नो पोवा 6 प्रो 5G के समान होने की उम्मीद है।
  • कंपनी इसके बेस 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 14,999 रुपये में पेश कर सकती है।

ये भी पढे – iPhone की खूबियों के साथ Lava Agni 2S आ रहा है धूम मचाने !

ताज़ा अपडेट पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े

Advertisement