सिंगरौली, 21 अगस्त 2025। नगर पालिक निगम सिंगरौली की सहायक आयुक्त एवं नोडल अधिकारी स्वच्छता, श्रीमती रूपाली द्विवेदी ने आज सुबह शहर में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बस स्टैंड बैढ़न क्षेत्र, यात्री प्रतीक्षालय, सब्जी मंडी और सुलभ शौचालयों की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
सिंगरौली में 21 अगस्त 2025 को नगर पालिक निगम की सहायक आयुक्त रूपाली द्विवेदी ने बस स्टैंड, सब्जी मंडी और शौचालय का निरीक्षण किया। सफाई में लापरवाही पाए जाने पर अधिकारियों को चेतावनी दी गई।
Also Read
निरीक्षण में सफाई व्यवस्था में कई कमियां पाई गईं। इस पर श्रीमती द्विवेदी ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यदि अगली बार सफाई व्यवस्था में लापरवाही पाई गई तो दोषियों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। खासतौर पर सुलभ इंचार्ज और सफाई इंचार्ज को जिम्मेदारी निभाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
नगर निगम की जिम्मेदारी और नागरिक कर्तव्य
सहायक आयुक्त ने शहरवासियों से स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना केवल निगम की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। नागरिकों को अपने घर और आस-पास की साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए।
उन्होंने नागरिकों से अपील की ….
-
कचरा खुले में न फेंके।
-
निगम द्वारा संचालित कचरा वाहनों में ही कचरे का निस्तारण करें।
-
गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करके दें।
श्रीमती द्विवेदी ने कहा कि सिंगरौली हमारा अपना शहर है और इसे स्वच्छ रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से आत्मीयता के साथ शहर की स्वच्छता व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
आवारा पशुओं पर भी कार्रवाई
निरीक्षण के दौरान उन्होंने शहर में सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं पर भी बात की। उन्होंने निर्देश दिए कि इन पशुओं को पकड़कर सुरक्षित तरीके से गोशालाओं में छोड़ा जाए।
स्थानीय लोगों की उपस्थिति
निरीक्षण के समय नगर निगम के अधिकारियों सहित कई स्थानीय लोग मौजूद थे। इनमें नवजीवन विहार प्रभारी संतोष तिवारी, अमरेश पांडेय, अशोक त्रिपाठी, रामशरण, सीटाडेल इंचार्ज रावेन्द्र सिंह और सुलभ इंचार्ज अविनाश सिंह शामिल थे। इसके अलावा व्यापारी वर्ग के लोग भी इस दौरान सहयोग के लिए उपस्थित रहे।



