सिंगरौली पुलिस को CM Helpline 181 में प्रदेश में दूसरा स्थान !

UTN Hindi ।। Digital Team

Author | Updated: 22 Oct 2025, 11:40 AM IST | 1 min read
Singrauli Police gets second place in the state in CM Helpline 181!
Share:

CM Helpline 181 शिकायत निवारण में सिंगरौली पुलिस ने 93.05% स्कोर कर ‘ए’ ग्रेड हासिल की। एसपी मनीष खत्री के नेतृत्व में टीम ने उत्कृष्ट कार्य किया।

पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन श्री गौरव राजपूत और पुलिस उप महानिरीक्षक श्री हेमंत चौहान के निर्देशन में सिंगरौली पुलिस ने एक और उपलब्धि हासिल की है।

CM Helpline 181 की शिकायतों के निराकरण में सिंगरौली जिले ने 93.05 प्रतिशत वेटेज स्कोर के साथ ‘ए’ ग्रेडिंग प्राप्त की है। इस प्रदर्शन के दम पर जिले ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के मार्गदर्शन में यह सफलता मिली है। उन्होंने अपनी टीम के साथ हर शिकायतकर्ता से व्यक्तिगत मुलाकात कर समस्याओं का समाधान कराया।

Advertisement

इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर एसपी सिंगरौली ने नगर पुलिस अधीक्षक पी.एस. परस्ते, एसडीओपी सिंगरौली गौरव पांडे, देवसर की गायत्री तिवारी, चितरंगी के राहुल सैयाम, सभी थाना/चौकी प्रभारी, सायबर सेल और शिकायत शाखा टीम को बधाई दी।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा संचालित सी.एम. हेल्पलाइन 181 योजना का उद्देश्य आम जनता को समय पर सहायता दिलाना है। जब किसी विभाग में शिकायत का समाधान नहीं होता, तो नागरिक CM Helpline 181 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

सितंबर 2025 में सिंगरौली जिले को 1241 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 1155 शिकायतों का संतोषजनक निराकरण किया गया। यह अब तक की रिकॉर्ड कार्यवाही रही।

महिला थाना, चौकी गोभा और तिनगुड़ी ने 100 प्रतिशत शिकायतें सुलझाईं। थाना बरगवां, लंघाड़ोल, गढ़वा, खुटार और बरका ने 95 प्रतिशत से अधिक सफलता पाई।

शिकायतों का विश्लेषण बताता है कि..

  • 25% शिकायतें जमीनी विवाद से जुड़ी थीं।
  • 22% मारपीट से संबंधित थीं।
  • 12% आपसी विवाद,
  • 8% परिवारिक विवाद,
  • 8% लेन-देन संबंधी,
  • और 8% महिला संबंधी शिकायतें थीं।

अधिकांश (924) शिकायतें लेवल-1 अधिकारी स्तर पर निपटाई गईं।

पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री लगातार शिकायतों की मॉनिटरिंग कर रहे थे। उन्होंने थाना प्रभारियों और निरीक्षण अधिकारियों को पीड़ितों की समस्याएं गंभीरता से सुनने और त्वरित समाधान करने के लिए प्रेरित किया।

उनकी सक्रियता और टीम वर्क से सिंगरौली पुलिस ने सी.एम. हेल्पलाइन शिकायत निवारण में प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस उपलब्धि पर एसपी ने सभी थाना/चौकी प्रभारी, सायबर सेल और शिकायत शाखा टीम को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

ADVERTISEMENT