सिंगरौली, मध्य प्रदेश। प्रदेश की जनसेवा को और अधिक संवेदनशील और उत्तरदायी बनाने की दिशा में आज एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है। सिंगरौली जिले की पुलिस टीम ने सीएम हेल्पलाइन 181 पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित और संतोषजनक निराकरण में 93.92% वेटेज स्कोर हासिल कर न सिर्फ ‘ए’ ग्रेड प्राप्त किया, बल्कि लगातार तीसरी बार मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान भी प्राप्त किया। यह उपलब्धि पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत, पुलिस उप महानिरीक्षक राजेश सिंह चंदेल और पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के समन्वित नेतृत्व में हासिल हुई।
पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने पिछले महीने सिंगरौली जिले में दर्ज 1083 शिकायतों में से 1021 मामलों को संतुष्टि के साथ सुलझाया। शिकायतों के निराकरण की पूरी प्रक्रिया में प्रत्येक शिकायतकर्ता से पुलिस टीम ने व्यक्तिगत मुलाकात की और उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया। इस दौरान हर स्तर के पुलिस अधिकारी, विशेष रूप से महिला थाना, थाना जयंत, तिनगुड़ी, वैढ़न, बरगंवा, लंघाड़ोल, गढ़वा चौकी, शासन, गोरबी, बंधौरा, कुदवार, निवास और बगदरा ने 90% से लेकर 100% तक वेटेज स्कोर दर्ज कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
Also Read
शिवराज सिंह चौहान द्वारा आरंभ की गई सीएम हेल्पलाइन (181) केवल एक टेलीफोन सेवा नहीं, बल्कि प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता बढ़ाने की एक सशक्त कड़ी बन चुकी है। जिले के नागरिक अपनी किसी भी शासकीय समस्या के निराकरण के लिए 24×7 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिसे संबंधित अधिकारी स्तरवार प्राथमिकता के साथ हल करते हैं। पुलिस विभाग के मामले लेवल-1 से लेवल-4 तक के अधिकारियों की सीधी निगरानी में रहते हैं, जिससे शिकायतों की गुणवत्ता और समयबद्धता बनी रहती है।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने इस अहम उपलब्धि पर सभी पुलिस स्टेशनों, चौकी प्रभारियों और शिकायत शाखा की टीम को नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। जिले के नागरिकों ने भी पुलिस के मानवीय और सक्रिय रुख की सराहना की है।
सिंगरौली जिले की यह सफलता न सिर्फ पुलिस महकमे के लिए, बल्कि आमजन की सोच में पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत करने में एक अहम मील का पत्थर है।



