Singrauli News: मशरूम उत्पादन पर 12 लाख रु तक की सब्सिडी देगी सरकार, जनिए कैसे करे आवेदन

सिंगरौली में एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत मशरूम उत्पादन, स्पॉन एवं कंपोस्ट इकाइयों पर 40% बैंक एडेड सब्सिडी मिलेगी। इच्छुक किसान 16 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Shabana Parveen

Editor | Updated: 04 Aug 2026, 07:04 PM IST | 1 min read
Mushroom Farming
Share:

सिंगरौली। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, जिला सिंगरौली द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में निजी क्षेत्र में मशरूम उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए 40 प्रतिशत बैंक एडेड सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य जिले में आधुनिक मशरूम उत्पादन और उससे जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देना है।

इन इकाइयों पर मिलेगी 40% सब्सिडी

योजना के तहत निम्नलिखित इकाइयों की स्थापना पर अनुदान दिया जाएगा

  • मशरूम उत्पादन इकाई – परियोजना लागत ₹30 लाख
  • स्पॉन मेकिंग इकाई – परियोजना लागत ₹20 लाख
  • कंपोस्ट मेकिंग इकाई – परियोजना लागत ₹30 लाख

इन सभी इकाइयों पर 40 प्रतिशत बैंक एडेड सब्सिडी का प्रावधान किया गया है।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

16 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

योजना का लाभ लेने के इच्छुक पात्र हितग्राही 16 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Advertisement

आवेदन के साथ निम्न दस्तावेज संलग्न करना आवश्यक होगा—

  • विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR)
  • बैंक ऋण स्वीकृति पत्र
  • भूमि संबंधी दस्तावेज
  • अन्य आवश्यक अभिलेख

यहां करें संपर्क

योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक किसान एवं उद्यमी कलेक्ट्रेट भवन, कक्ष क्रमांक-45 स्थित उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

Frequently Asked Questions

योजना के तहत कितनी सब्सिडी मिलेगी?

पात्र हितग्राहियों को 40% बैंक एडेड सब्सिडी मिलेगी।

आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

16 अगस्त 2026।

किन परियोजनाओं पर अनुदान मिलेगा?

मशरूम उत्पादन, स्पॉन मेकिंग और कंपोस्ट मेकिंग इकाइयों पर।

आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?

DPR, बैंक ऋण स्वीकृति पत्र, भूमि दस्तावेज और अन्य आवश्यक अभिलेख।

अधिक जानकारी कहां मिलेगी?

कलेक्ट्रेट भवन, कक्ष क्रमांक-45 स्थित उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग कार्यालय में।

ADVERTISEMENT