Singrauli News : 94 वाहन चालकों पर पुलिस की कार्रवाई, 39 गाड़ियों से हटाए गए हूटर और VIP स्टीकर

UTN Hindi ।। Digital Team

Author | Updated: 04 Aug 2026, 09:27 PM IST | 1 min read
Share:

सिंगरौली। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार 1 अगस्त से 10 अगस्त 2026 तक चलाए जा रहे 10 दिवसीय विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत सिंगरौली पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। अभियान के दौरान कुल 94 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।

SP शियाज के.एम. के निर्देशन में चला अभियान

यह विशेष अभियान पुलिस अधीक्षक श्री शियाज के.एम. (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। अभियान का नेतृत्व यातायात प्रभारी सूबेदार आशीष तिवारी ने किया।

39 निजी वाहनों से हटाए गए हूटर और VIP स्टीकर

पुराना यातायात तिराहा सहित शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर सघन वाहन जांच की गई। इस दौरान निजी वाहनों में लगे

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

  • अनधिकृत हूटर
  • सायरन
  • फ्लैश लाइट
  • लाल, पीली एवं नीली बत्ती
  • ब्लैक फिल्म
  • सरकारी एवं VIP स्टीकर
  • पदनाम एवं मोनोग्राम

जैसी प्रतिबंधित सामग्री की जांच की गई।

Advertisement

नियमों का उल्लंघन करने वाले 39 निजी वाहनों पर कार्रवाई करते हुए मौके पर ही इन सभी अनधिकृत सामग्री को हटवाया गया।

अन्य उल्लंघनों पर भी कार्रवाई

अभियान के दौरान निम्न मामलों में 55 वाहन चालकों के खिलाफ चालान किया गया

  • बिना हेलमेट वाहन चलाना
  • सीट बेल्ट का उपयोग न करना
  • अव्यवस्थित पार्किंग
  • नियम विरुद्ध नंबर प्लेट
  • निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी बैठाना
  • वाहन दस्तावेजों की कमी
  • अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन

इस प्रकार अभियान के दौरान कुल 94 वाहन चालकों पर वैधानिक कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस की अपील

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि निजी वाहनों पर सरकारी पहचान, VIP स्टीकर, हूटर, सायरन, विशेषाधिकार दर्शाने वाले चिन्ह या रंगीन बत्तियों का उपयोग न करें।

पुलिस के अनुसार, इस प्रकार के प्रतीकों का अनधिकृत उपयोग न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि आम लोगों में भ्रम भी पैदा करता है और कानून के निष्पक्ष पालन की भावना को प्रभावित करता है।

ADVERTISEMENT