Urjanchal Tiger
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

Singrauli News : अंधेरे में जिंदगी, हाथ में बिल – महुआ गांव की दर्दनाक हकीकत

Om Prakash Shah

Author | Updated: 29 Sep 2026, 07:43 PM IST | 1 min read
सिंगरौली: देवरी-1 में निर्माणाधीन लाइब्रेरी भवन की गुणवत्ता पर सवाल,कलेक्टर से जांच कराने की मांग
Share:
Advertisement

सिंगरौली। ग्राम पंचायत देवरी-1 के सूतल महुआ क्षेत्र में पिछले एक वर्ष से ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। बिजली आपूर्ति ठप होने के बावजूद उपभोक्ताओं को लगातार बिल भेजे जा रहे हैं।

जिले के ग्राम पंचायत देवरी-1 के सूतल महुआ क्षेत्र में पिछले एक वर्ष से विद्युत ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण दर्जनों परिवार बिजली संकट से जूझ रहे हैं। लंबे समय से बिजली आपूर्ति ठप होने के बावजूद उपभोक्ताओं को हर महीने बिजली के बिल भेजे जा रहे हैं। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। समस्या के निराकरण की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के युवा नेता संदीप कुमार प्रजापति ने कलेक्टर एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को आवेदन सौंपा है।

आवेदन में बताया गया कि सूतल महुआ स्थित प्राथमिक स्कूल एवं सुखलाल सिंह के घर के पास लगा विद्युत ट्रांसफॉर्मर लगभग एक वर्ष से खराब पड़ा हुआ है। इसके चलते क्षेत्र के दर्जनों परिवारों को लंबे समय से बिजली की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति नहीं होने के बावजूद विभाग द्वारा लगातार बिल जारी किए जा रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी भी उठानी पड़ रही है।

संदीप कुमार प्रजापति ने प्रशासन से मांग की है कि खराब ट्रांसफॉर्मर को तत्काल बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए। साथ ही पिछले एक वर्ष की बिजली आपूर्ति, मीटर रीडिंग और बिलिंग की निष्पक्ष जांच कराई जाए। बिना बिजली आपूर्ति के जारी किए गए बिलों में नियमानुसार सुधार एवं समायोजन किया जाए तथा लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement