Singrauli News। NCL जयंत परियोजना के मस्जिद मार्केट स्थित कंचन ज्वैलर्स की दुकान में अज्ञात हमलावरों ने घुसकर फायरिंग कर दी। घटना के बाद बाजार में हड़कंप मच गया।
जिले के एनसीएल जयंत परियोजना के मस्जिद मार्केट स्थित कंचन ज्वैलर्स की दुकान में गुरुवार को अज्ञात हमलावरों द्वारा घुसकर फायरिंग किए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। अचानक हुई फायरिंग से बाजार में मौजूद दुकानदारों और लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Also Read
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावर कंचन ज्वैलर्स की दुकान में पहुंचे और फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फायरिंग के पीछे की वजह और आरोपियों की संख्या सहित अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।





