सिंगरौली। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों और रैलियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सिंगरौली द्वारा जारी आदेश के अनुसार आज सुबह 6 बजे से कल सुबह 6 बजे तक जिले के सभी प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार आज सुबह 6 बजे से कल सुबह 6 बजे तक जिले के सभी प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। दरअसल, अंबेडकर जयंती पर जिले भर में निकलने वाली विशाल रैलियां, प्रभात फेरियां और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। इस दौरान खास तौर पर कोयला और फ्लाई ऐश से लदे भारी वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह रोक रहेगी।
Also Read
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.



