सिंगरौली। जिले में अवैध रेत खनन पर प्रशासन की सख्ती जारी है। इसी क्रम में खनिज विभाग, पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम ने ग्राम हरदी स्थित रेत खदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन का खुलासा किया है।
जिले में रेत माफियाओं पर शिकंजा कसते हुए प्रशासन ने एक बार फिर कड़ा संदेश दिया है। ग्राम हरदी की स्वीकृत रेत खदान में जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ, जहां तय सीमा को दरकिनार कर अवैध खनन किया जा रहा था। संयुक्त टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, खनन कार्य में गड़बड़ी साफ नजर आई। नियमों को ताक पर रखकर चल रहे इस अवैध काम पर तुरंत कार्रवाई करते हुए 3 पोकलेन मशीनों को जब्त कर लिया गया।
Also Read
खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में पुलिस और राजस्व विभाग की टीम भी मुस्तैद रही। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। अब प्रशासन अवैध रूप से निकाली गई रेत का आंकलन कर रहा है। रिपोर्ट सामने आते ही मध्य प्रदेश रेत खनिज नियम 2019 के तहत संबंधितों पर सख्त कार्रवाई तय मानी जा रही है।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.



