सिंगरौली। जिले के एनसीएल ग्राउंड, बिलौंजी (बैढ़न) में आयोजित कार्यक्रम में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने सहभागिता कर जिले के उभरते तीरंदाज खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

Also Read
जिले की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एनसीएल ग्राउंड, बिलौंजी (बैढ़न) में आयोजित तीरंदाजी सम्मान समारोह में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। गुंटूर (आंध्र प्रदेश) में आयोजित राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में अंडर-10, अंडर-13 और अंडर-15 वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर इन युवा खिलाड़ियों ने सिंगरौली सहित पूरे मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
विधायक ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि इन नन्हे खिलाड़ियों ने अंडर-10, अंडर-13 एवं अंडर-15 वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर सिंगरौली और मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की एंव विधायक ने तीरंदाजी संघ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि निरंतर मेहनत और समर्पण से ही इस प्रकार की उपलब्धियां हासिल होती हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में सिंगरौली के खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएंगे।



