सिंगरौली। जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनि निरीक्षक श्री अशोक मिश्रा एवं थाना मोरवा पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात कार्रवाई करते हुए एनसीएल परियोजना निगाही खदान के समीप रेलवे लाइन से करीब 200 मीटर दूर अवैध रूप से कोयले का भंडारण एवं परिवहन करते हुए पकड़ा।
जिले में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ खनिज विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनि निरीक्षक अशोक मिश्रा एवं थाना मोरवा पुलिस की टीम ने देर रात एनसीएल की निगाही खदान के समीप दबिश दी। जांच के दौरान रेलवे लाइन से करीब 200 मीटर दूर लगभग 40 टन कोयले का अवैध भंडारण एवं परिवहन किया जाना पाया गया। मौके से एक डंपर (CG15ED7160) और एक जेसीबी (इंजन क्रमांक H00343939) लावारिस हालत में जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। जब्त डंपर एवं जेसीबी को सुरक्षार्थ थाना मोरवा में खड़ा कराया गया है।
Also Read
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.



