सिंगरौली। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 39 स्थित डीह बाबा मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने वार्डवासियों और कार्यकर्ताओं के साथ भाग लेकर साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विधायक ने कहाँ कि यह अभियान भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस से शुरू होकर अंबेडकर जयंती तक लगातार चलाया जाएगा। उन्होंने नागरिकों को अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने का संकल्प दिलाया। अभियान के दौरान विधायक ने वार्ड का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनीं।
Also Read
पार्षद प्रतिनिधि अमित यादव ने नाली, सड़क निर्माण, बिजली पोल और पानी आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं की जानकारी दी। कुछ स्थानों पर जमीन विवाद के कारण विकास कार्य प्रभावित होने की बात भी सामने आई, जिसे जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया गया।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
विधायक श्री शाह ने कहा कि स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कचरे को खुले में न फेंकें और नगर निगम के वाहनों में ही गीला-सूखा कचरा अलग-अलग दें।



