सिंगरौली। जिले की सासन चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा नाबालिग बालिका को महज 12 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जिले की सासन चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा नाबालिग बालिका को महज 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 मार्च को एक फरियादी ने अपनी नाबालिग पुत्री के बिना बताए घर से कहीं चले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी सासन उपनिरीक्षक संदीप नामदेव के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम गठित की गई और बालिका की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए विभिन्न स्थानों पर तलाश की और अंततः ग्राम सरई से नाबालिग बालिका को उसी दिन सकुशल दस्तयाब कर लिया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करते हुए बालिका को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।
Also Read
उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक संदीप नामदेव के साथ सहायक उपनिरीक्षक विजय अग्निहोत्री, लेखचंद्र, प्रधान आरक्षक हेमराज पटेल, आरक्षक संतोष साकेत, राजकुमार एवं सहजानंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.



