सिंगरौली : 51 दुकानदारों को निगम का नोटिस, 7 दिन में किराया जमा नहीं तो दुकान सील और नीलामी

सिंगरौली नगर निगम ने 51 दुकानदारों को 7 दिन में किराया जमा करने का अंतिम नोटिस दिया, नहीं करने पर दुकान सील और नीलामी होगी।

UTN Hindi ।। Digital Team

Author | Updated: 23 Mar 2026, 11:33 AM IST | 0 min read
Singrauli Nagar Nigam has made trade license mandatory for traders
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

सिंगरौली नगर पालिक निगम ने बकाया किराया नहीं चुकाने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। निगम प्रशासन ने 51 दुकानदारों को अंतिम नोटिस जारी कर 7 दिनों के भीतर बकाया जमा करने का निर्देश दिया है। समय सीमा के बाद कार्रवाई तेज होने की चेतावनी दी गई है।

7 दिन का अंतिम मौका, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर भुगतान नहीं करने वाले दुकानदारों की दुकानें सील कर दी जाएंगी। इसके साथ ही आवंटन निरस्त कर पुनः नीलामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

वैढन क्षेत्र में सबसे ज्यादा बकायादार

आईडीएसएमटी वैढन क्षेत्र में 24 दुकानदारों पर भारी किराया बकाया है। इनमें कई दुकानदारों पर ₹2 लाख से अधिक की राशि लंबित है।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

स्टेडियम शॉप वैढन क्षेत्र में भी 14 दुकानदारों पर बकाया है, जहां कुछ मामलों में ₹3 लाख से अधिक किराया बाकी है।

माजन और अन्य क्षेत्रों में भी कार्रवाई

महाराणा कॉम्प्लेक्स एवं कार्यालय परिसर माजन क्षेत्र में 11 दुकानदारों पर लाखों का बकाया है।यहां यूनियन बैंक की संजय नगर शाखा पर सबसे ज्यादा ₹7.56 लाख का किराया बकाया दर्ज है।इसके अलावा सुलभ कॉम्प्लेक्स में भी 2 दुकानदारों ने किराया जमा नहीं किया है, जिन पर कार्रवाई की तैयारी है।

नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर आर.पी. बैस ने बताया कि कई बार सूचना देने के बावजूद दुकानदारों द्वारा किराया जमा नहीं किया गया।

उन्होंने कहा,
“राजस्व व्यवस्था को मजबूत करने और शासकीय संपत्तियों के उचित उपयोग के लिए यह कार्रवाई जरूरी है। सभी बकायादारों को अंतिम 7 दिन का अवसर दिया गया है।”

ADVERTISEMENT