मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में नगर विकास से जुड़ा एक बड़ा फैसला 1 अप्रैल को होने जा रहा है। नगर निगम परिषद की महत्वपूर्ण बजट बैठक का आयोजन अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय की अध्यक्षता में किया जाएगा। यह बैठक आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए योजनाओं की दिशा तय करेगी।
बैठक का आयोजन नगर निगम परिषद सभागार में सुबह 11:00 बजे से होगा, जहां शहर के विकास से जुड़े कई अहम प्रस्ताव पेश किए जाएंगे।
Also Read
विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर और जनहित योजनाओं पर फोकस
इस बजट बैठक में नगर विकास, सड़क, जल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था और अन्य बुनियादी ढांचे से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा होगी। साथ ही जनहितकारी योजनाओं को लेकर भी विस्तृत बजट पेश किया जाएगा।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
सूत्रों के अनुसार, इस बार नगर निगम प्रशासन शहर की बढ़ती आबादी और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विशेष योजनाओं को प्राथमिकता दे सकता है।



