सिंगरौली नगर निगम का बजट 2026-27 पारित, 348 करोड़ आय का अनुमान

सिंगरौली नगर निगम परिषद बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट सर्वसम्मति से पारित हुआ। बजट में 34805.89 लाख आय और 30560.50 लाख व्यय का प्रावधान किया गया है, जिससे शहर के विकास को नई दिशा मिलेगी।

UTN Hindi ।। Digital Team

Author | Updated: 02 Apr 2026, 09:00 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

सिंगरौली नगर पालिक निगम की महत्वपूर्ण परिषद बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 का आम बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इस बैठक में शहर के समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं और सामाजिक समरसता को केंद्र में रखते हुए विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में मौजूद रहे प्रमुख जनप्रतिनिधि

बैठक निर्धारित समय पर राष्ट्रगान के साथ शुरू हुई। इसमें सिंगरौली विधायक राम निवास शाह, महापौर रानी अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान सहित मेयर इन काउंसिल के कई सदस्य उपस्थित रहे।

इसके अलावा परिषद अध्यक्ष पाण्डेय, सांसद प्रतिनिधि संतोष बर्मा और कई पार्षदों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

बजट में क्या है खास?

नगर निगम द्वारा पारित बजट में कुल 34805.89 लाख रुपये की अनुमानित आय और 30560.50 लाख रुपये का व्यय निर्धारित किया गया है।

उपायुक्त वित्त द्वारा तैयार इस बजट को आयुक्त सविता प्रधान ने सदन में प्रस्तुत किया। मेयर इन काउंसिल की सदस्य शशि सिंह ने बजट प्रस्ताव रखा, जिसे सभी पार्षदों ने मेज थपथपाकर समर्थन दिया।

विकास और जनसुविधाओं पर जोर

बैठक में पार्षदों ने शहर के विकास कार्यों, बुनियादी ढांचे, साफ-सफाई, जल आपूर्ति और अन्य जरूरी सेवाओं पर विस्तार से चर्चा की।

परिषद अध्यक्ष ने कहा कि बजट का उद्देश्य शहर में समग्र विकास लाना और नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। साथ ही उन्होंने पार्षदों से आय और व्यय के सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया।

  • बैठक में नेता प्रतिपक्ष सीमा जायसवाल सहित कई पार्षदों ने बजट के विभिन्न पहलुओं पर अपनी राय रखी। विस्तृत चर्चा के बाद सभी ने सहमति से बजट को पारित किया।

ADVERTISEMENT