सिंगरौली (जयंत): जयंत क्षेत्र में हुई सनसनीखेज ज्वेलरी दुकान डकैती का सिंगरौली पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवर, नकदी और हथियार भी बरामद किए हैं।
कैसे हुई वारदात? (What happened)
पीड़ित अखिलेश कुमार वर्मा (48 वर्ष) निवासी शंकर मार्केट जयंत ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनकी कंचन ज्वेलर्स दुकान में शाम करीब 5:50 बजे 5 अज्ञात बदमाश घुस आए। बदमाश हथियार (पिस्टल/कट्टा) लहराते हुए दुकान में घुसे और
कर्मचारियों के मोबाइल छीन लिए। जब कर्मचारियों ने विरोध किया तो बदमाशो ने उन पर हमला और फायरिंग की। जिससे
स्टाफ राहुल विश्वकर्मा को गोली लगी।एक बदमाश ने दुकान संचालक के सिर पर कट्टे के बट से हमला किया, जिससे उनके सिर में चोट लगी और खून निकलने लगा।
Also Read
इसके बाद बदमाशों में से चार दुकान के अंदर घुसे और आभूषण तथा काउंटर में रखी नकदी निकालने लगे। वहीं एक बदमाश दुकान के गेट के पास निगरानी कर रहा था, जबकि दूसरा बाहर बाइक पर बैठकर नजर रख रहा था।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
क्या-क्या लूट कर भागे बदमाश ? (Loot details)
- लगभग 300 ग्राम सोने के आभूषण
- लगभग 200 ग्राम चांदी के आभूषण
- लगभग ₹2.5 लाख नकद
पुलिस की कार्रवाई (Police Action)
- घटना की सूचना मिलते ही
- जिले में तुरंत अलर्ट जारी किया गया
- CCTV फुटेज खंगाले गए
- यूपी, झारखंड और छत्तीसगढ़ पुलिस से समन्वय किया गया
- कई टीमों का गठन कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया
कैसे पकड़े गए आरोपी (Arrest details)
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध मोटरसाइकिलों पर चार लोग सवार होकर एक दिशा में जा रहे हैं और वे वारदात में शामिल हो सकते हैं।
सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध मोटरसाइकिलें बस्ती से पहले दिखाई दीं। उनका पीछा किया गया। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सड़क किनारे अनियंत्रित होकर गिर गई।

मोटरसाइकिल सवारों को पकड़कर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, एक आरोपी ने अपना नाम अनुराग कुमार चंद्रवंशी और दूसरे ने लकी कुमार पासवान बताया। दोनों ने जयंती की ज्वेलरी दुकान में डकैती की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया और अपने अन्य साथियों के बारे में जानकारी दी।
दोनों आरोपियों को चोटें आने के कारण तत्काल नेहरू शताब्दी जयंती अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गिरफ्तार आरोपीयो के नाम (Accused)
- लकी कुमार पासवान (झारखंड)
- अनुराग कुमार चंद्रवंशी (झारखंड)
- रोशन कुमार (सोनभद्र, उत्तर प्रदेश)
एक आरोपी पहले ही यूपी पुलिस द्वारा पकड़ा जा चुका था।
लाखों की ज्वेलरी और हथियार बरामद (Recovery)

- 200+ ग्राम सोने के आभूषण
- 205+ ग्राम चांदी के आभूषण
- ₹1,04,200 नकद
- 2 बाइक (अपाचे)
- पिस्टल और कट्टा
- चोरी गया मोबाइल
जांच जारी (Investigation)
पुलिस के अनुसार
- गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है
- अलग-अलग राज्यों में टीमें भेजी गई हैं
- जल्द ही बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना





